फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   jcb roared at guest house

गेस्ट हाउस पर गरजी जेसीबी

Mon, 17 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 17 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
jcb roared at guest house
जेसीबी गेस्ट हाउस को तोडकर अतिक्रमण हटाते हुए - फोटो : amarujala
लाखों रुपये की लागत से वर्ष 2005 में बनाए गए अधूरे गेस्ट हाउस पर सोमवार को जेसीबी चला दी गई है। इसके स्थान पर अब वजूखाना सहित अन्य जरूरी निर्माण करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2005 में लाखों रुपये की लागत से बनवाए गए अधूरे गेस्ट हाउस की बिल्डिंग होने के कारण साबरी जामा मस्जिद का कार्य रुका पड़ा था।
इससे उर्स के दौरान आने वाले जायरीनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उर्स से पूर्व मस्जिद का निर्माण पूरा करने के लिए सोमवार को अधूरे गेस्ट हाउस के कमरों को डीएम के निर्देश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तुड़वा दिया है। बिल्डिंग टूटने के बाद अब यहां वजू खाना, इमाम का कमरा, साउंड सिस्टम रूम एवं मस्जिद में बाहर से अंदर जाने के लिए रास्ता बनाया जाएगा। फिलहाल मस्जिद में जाने के लिए दरगाह परिसर से जाना पड़ता था। इससे उर्स में आने वाले जायरीनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन इस स्थान पर मस्जिद का रास्ता बनने से जायरीनों को राहत मिलेगी। मालूम हो कि वर्ष 2011 में साबरी जामा मस्जिद की तोशी का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन नव निर्मित मस्जिद के दो मुख्य फ्रंट बनाए गए थे। इसमें एक फ्रंट दरगाह शरीफ के अंदर, दूसरा मस्जिद का दरगाह कार्यालय की ओर बनना था। लेकिन इस तरफ अधूरे गेस्ट हाउस होने के कारण निर्माण नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed