{"_id":"575c4f0e4f1c1b5b1a9c58c9","slug":"jam-ladder-dredge-trouble-in-the-weekend","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम से वीकेंड में मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम से वीकेंड में मुसीबत
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
सप्ताहांत में यातायात का दबाव होने पर लगा जाम
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न प्रदेशों से सप्ताह के आखिरी दिनों में हरिद्वार सहित राज्य के विभिन्न तीर्थस्थलों पर पहुंचने वाले वाहनों के कारण दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर भारी जाम लग रहा है। शनिवार को भी नारसन से लेकर हरिद्वार तक हाईवे वाहनों की लंबी कतारों के कारण वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। बीच-बीच में लग रहे जाम ने तीर्थयात्रियों का जमकर पसीना बहाया। वाहनों को नियंत्रित करने के लिए नारसन से झबरेड़ा वाया पुहाना मार्ग पर रूट डायवर्ट करना पड़ा। वहीं क्षेत्र के लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रत्येक शनिवार को हिल स्टेशनों पर भ्रमण को जाने वाले दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा आदि क्षेत्रों से आने वाले वाहनों से लगने वाले जाम से कस्बे व क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ वाहन स्वामियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हाईवे पर रेंग-रेंगकर कर चल रहे वाहनों के कारण क्षेत्रीय लोगों को सड़क पार करने में भी भारी जोखिम उठाना पड़ा। हाईवे पर भारी वाहनों के पहुंचने के कारण इन्हें नारसन तिराहे से झबरेड़ा वाया पुहाना को डायवर्ट किया गया। हालांकि वाहनों को डायवर्ट करने के चक्कर में नारसन में भी जाम लगा रहा। इस दौरान वाहन स्वामियों की रूट डायवर्ट करा रहे पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक भी होती रही। वहीं मंगलौर और रुड़की में शनिवार को भयंकर जाम लगा। सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। दोपहर के समय गर्मी के कारण तीर्थयात्रियों को जाम में फंसने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के विभिन्न हिस्सों से हाईवे पार करने वाले लोगों को जगह-जगह चौराहों पर जाम का सामना करना पड़ा। शहर के मिलिट्री तिराहे, एसडीएम चौक, रुड़की टाकिज, प्रेम मंदिर चौराहा और मलकपुर चुंगी पर लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
किसानों के जुलूस ने बढ़ाई मुश्किलें
रुड़की। शनिवार को हाईवे पर वाहनों की भारी संख्या होने के अलावा उत्तराखंड किसान मोर्चा की ओर से तहसील तक निकाले गए जुलूस ने मुश्किलों को और भी बढ़ा दिया। मांगों को लेकर निकाले गए जुलूस में शामिल पचास से अधिक ट्रैक्टर ट्राली जैसे ही हाईवे पर पहुंचीं तो एकाएक कई किलोमीटर तक वाहनों के पहिये थम गए। इसके चलते करीब दो घंटे तक हाईवे पर भारी जाम की स्थिति बनी रही।