{"_id":"69fdeb4f2cd195844101c6a6","slug":"irrigation-department-employees-accused-of-misbehavior-roorkee-news-c-5-1-drn1027-965682-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
यूपी सिंचाई विभाग की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के मामले में नोटिस देने पहुंचे विभागीय कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट के प्रयास में सिंचाई विभाग के सींच पर्यवेक्षक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यूपी सिंचाई विभाग में कलियर में तैनात सींच पर्यवेक्षक मनोज कुमार और सींचपाल वैभव चौधरी शुक्रवार को विभागीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के संबंध में एक दुकानदार को नोटिस तामील कराने पहुंचे थे। आरोप है कि जैसे ही कर्मचारियों ने नोटिस की प्रतियां संबंधित व्यक्ति को दी तो उसने दोनों प्रतियां फाड़कर कर्मचारियों की ओर फेंक दी। विभागीय कर्मचारियों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट का प्रयास भी किया। घटना के बाद दोनों कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी दुकानदार के खिलाफ नामजद तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।