फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Instructions for action on upgradation of power stations and schools

विद्युत स्टेशन और स्कूलों के उच्चीकरण पर कार्रवाई के निर्देश

Mon, 07 Jun 2021 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Instructions for action on upgradation of power stations and schools
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर लंढौरा में 132 केवी स्टेशन के लिए धनराशि जारी करने, विधानसभा क्षेत्र के तीन विद्यालयों का उच्चीकरण कराने और लक्सर बालावाली मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराए जाने के लिए केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि वित्त पोषण की स्वीकृति देने के बाबत पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के सचिवों को आवश्यक कार्यवाही के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर बताया कि यूपी बिजनौर की सीमा पर गंगा नदी के बालावाली घाट से लेकर लक्सर और रुड़की तक का मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें लक्सर से रुड़की तक मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य किया जा रहा है, लेकिन 14 किलोमीटर लंबा लक्सर बालावाली मार्ग विकसित न होने के चलते पर्यटन उद्योग और तीर्थाटन आदि विकास नहीं हो पा रहे हैं। विधायक ने सीएम से केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि वित्त पोषण की स्वीकृति दिलाए जाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि लंढौरा में 132 केवी विद्युत स्टेशन स्थापित करने की घोषणा की गई थी। ऊर्जा निगम के नाम पर भूमि स्थानांतरण करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से निर्माण के लिए धनराशि जारी नहीं की गई है। वहीं गाधारोणा के राजकीय हाईस्कूल का इंटरमीडिएट में उच्चीकरण, माडाबेला के राजकीय जूनियर हाईस्कूल का हाईस्कूल में उच्चीकरण और लंढौरा कस्बे के राजकीय कन्या हाईस्कूल का इंटरमीडिएट तक उच्चीकरण किए जाने की मांग की है। विधायक चैंपियन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी तीनों मांगो को गंभीरता से लेते हुऐ संबंधित विभागों के सचिव को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed