फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Information about Lok Adalat given in Nukkad Sabha

Roorkee News: नुक्कड़ सभा में लोक अदालत की जानकारी दी

Thu, 05 Dec 2024 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Information about Lok Adalat given in Nukkad Sabha
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के न्याय रथ के साथ पहुंचे वालंटियर्स ने लक्सर में शिव चौक पर लोगों को 14 दिसंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। प्राधिकरण की ओर से जिले में न्याय रथ के माध्यम से आमजन को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। यह न्याय रथ मंगलवार को लक्सर पहुंचा। इसके साथ वाॅलंटियर निशांत भसीन ने शिव चौक पर नुक्कड़ सभा की। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जा रही है। इसकी जद में आने वाले सामान्य मुकदमों की सुनवाई कराई जा सकती है। लोक अदालत में मौके पर ही केस का निपटारा किया जाता है। इससे उन्हें तारीख पर बार-बार कोर्ट आने जाने से छुटकारा मिल जाता है। इस दौरान निधि, परमवीर सिंह, राजेश कुमार, सोनू, अदनान, शकील अहमद, मोहम्मद शहबाज, आदाब अली, अकरम, नरेंद्र कुमार, शिवपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed