फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   India's sting is playing all over the world: Nishank

पूरी दुनिया में बज रहा भारत का डंका: निशंक

Sat, 13 Aug 2022 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
India's sting is playing all over the world: Nishank
लक्सर में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और नगर पालिका चेयरमैन अंबरीश गर्ग ने संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। स्कूली बच्चे और कार्यकर्ता देशभक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. निशंक ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। उन्होंने कहा कि मोदी के आह्वान पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के उल्लास में रंगा नजर आ रहा है। हर घर तिंरगा अभियान सफलता की ओर बढ़ रहा है। इससे सिद्ध हो जाता है की बहुत जल्द भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनने जा रहा है। तिरंगा यात्रा मेन बाजार, लोको कॉलोनी, सिमली, पुरकाजी रोड होते हुए वापस मेन बाजार पहुंची। इस अवसर पर जितेंद्र चौधरी, महेंद्र धीमान, सतीश मल्होत्रा, राहुल गर्ग, गोपाल अग्रवाल आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर विधायक शहजाद के द्वारा क्षेत्रवासियों को तिरंगा वितरित किया गया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी शान है। इस मौके पर राजाराम सैनी, आलोक मुरलिया, राजेंद्र नाथ मेहंदी दत्ता, राजेश कुमार गोतम, इकबाल प्रधान, नेतराम, सुरेंद्र कश्यप, प्रधान सुशील, नाथीराम, अजय खंडेलवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed