फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Independents will be a game changer for BJP-Congress-BSP

भाजपा-कांग्रेस-बसपा के लिए गेम चेंजर होंगे निर्दलीय

Tue, 27 Sep 2022 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 09:57 PM IST
सार

भाजपा, कांग्रेस और बसपा के लिए जिलाध्यक्ष बनाने में निर्दलीय गेम चेंजर बनेंगे।इससे पहले भी निर्दलीय के समर्थन से ही पार्टियां जिलाध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंची हैं।बोर्ड बनाने के लिए किस पार्टी को कितनी जोड़तोड़ करनी होगी इसका पता चुनाव परिणाम आने के बाद ही लग सकेगा।

विज्ञापन
Independents will be a game changer for BJP-Congress-BSP

विस्तार

भाजपा, कांग्रेस और बसपा के लिए जिलाध्यक्ष बनाने में निर्दलीय गेम चेंजर बनेंगे। इससे पहले भी निर्दलीय के समर्थन से ही पार्टियां जिलाध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंची हैं। जिलाध्यक्ष बनने के लिए किसी भी पार्टी को 23 जिला पंचायत सदस्यों की जरूरत होगी। ऐसे में इस आंकड़े को छूने के लिए चुनाव का परिणाम आते ही निर्दलियों को लपकने की जोर आजमाइश शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टियों के लिए जिला पंचायत का बोर्ड हथियाना साख का सवाल होगा। ऐसे में सभी पार्टियां अपना बोर्ड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। बोर्ड बनाने के लिए किस पार्टी को कितनी जोड़तोड़ करनी होगी इसका पता चुनाव परिणाम आने के बाद ही लग सकेगा। भाजपा के साथ-साथ इस बार बसपा और कांग्रेस भी अपना बोर्ड बनाने के लिए पूरा जोर लगाएगी। वहीं भाजपा, सत्ता में होने का लाभ उठा सकती है। चुनावी जानकारों के मुताबिक इस चुनाव में 15 से अधिक निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हो सकती है।
विज्ञापन

मतदान के बाद गांव-गांव में चौपालों पर प्रधान, बीडीसी, वार्ड मेंबर और जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की हार जीत का गुणा भाग चल रहा है। क्षेत्रीय राजनीतिक जानकार जातिगत आंकड़ों के आधार पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं निर्वाचन अधिकारी वेदप्रकाश ने बताया कि वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से खानपुर के भगवान शंकर इंटर कॉलेज में शुरू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed