फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Indecency from team caught fire

टीम से अभद्रता मामले ने पकड़ा तूल

Wed, 22 Apr 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Indecency from team caught fire
मंगलौर में सर्वे करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम से मोबाइल छीनकर अभद्रता करने की घटना की उत्तराखंड मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी एसोसिएशन ने निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले में उच्चाधिकारियों को पत्र भी भेजा गया है। एसोसिएशन की जिला मंत्री निमिषा शर्मा ने बताया कि घटना के विरोध के चलते बुधवार को टीम सर्वे करने नहीं गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को मंगलौर में कोरोना के मद्देनजर सर्वे करने गई टीम में शामिल दो एएनएम से कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी थी। एएनएम ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उनके मोबाइल तक छीन लिए गए। साथ ही अभद्रता करते हुए उनके आई कार्ड फाड़ने तक की धमकी दी गई। किसी तरह वे जान बचाकर वहां से निकले। हालांकि देर शाम चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक तिवारी ने स्थानीय विधायक काजी निजामुद्दीन की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता होने का दावा किया गया था, लेकिन बुधवार को उत्तराखंड मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी एसोसिएशन ने किसी भी समझौते को मानने से इंकार कर दिया। जिला मंत्री निमिषा शर्मा ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत एसोसिएशन की प्रांतीय अध्यक्ष को भेजी है। इस दौरान उन्होंने मंगलौर में पत्रकार वार्ता कर कहा कि बिना सुरक्षा के एएनएम का ऐसे मोहल्लों में जाना जोखिम भरा है। उन्होंने मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सर्वे टीम को पुलिस की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। उधर, जेएम नमामि बंसल का कहना है कि घटना उनके संज्ञान में है। नारसन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक तिवारी से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed