फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   In the very first storm, 30% of the fruit fell

पहली ही आंधी में 30 फीसदी फल झड़कर गिरा

Fri, 06 May 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
In the very first storm, 30% of the fruit fell
तीन दिन पहले आई आंधी ने हरिद्वार में बागवानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। सीजन की पहली आंधी ने बागवानों का करीब 30 फीसदी फल पेड़ से गिरा दिया है। ऐसे में इस बार बंपर फसल लेने की उम्मीद संजोए बैठे बागवानों की उम्मीदें टूटने लगी हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पहले अचानक बदले मौसम के बाद तेज आंधी शुरू हो गई थी। इस आंधी ने किसानों से ज्यादा बागवानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस समय जिले में करीब 6500 हेक्टेयर भूमि पर आम के बाग हैं। इसमें से करीब छह हजार हेक्टेयर में आम के बाग हैं। सीजन होने के कारण पेड़ों पर आए बौर से अब फल बड़ा आकार लेने लगा है। तीन दिन पहले आई इस आंधी से बागों को भारी नुकसान पहुंचा है। ये आंधी इतनी तेज थी कि फल टूटकर जमीन पर गिए। कई जगह पेड़ ही उखड़ गए। जिन बागों में पेड़ गिरे हैं बागवानों को वहां भारी नुकसान पहुंचा है। दो दिन बाद उद्यान विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र के बागों का भ्रमण कर वहां हुए नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ उद्यान अधिकारी राजेश प्रसाद जसोला ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण कर बागों में हुए नुकसान का आकलन किया है। बताया कि मेहवड़ खुर्द, मूलदासपुर माजरा, नगला, बेलडा, इमलीखेड़ा, डेलना आदि गांवों के ग्रामीणों से वार्ता की गई और मौके का निरीक्षण किया गया। इसमें पाया गया कि अधिकतर जगह 20 से 30 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। फल की टहनी कमजोर होने के कारण वह टूटकर गिर गया। अभी ये फल छोटा है इसलिए इसकी मांग बाजार में भी बहुत कम रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed