फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   In Roorkee, one party took over in the presence of heavy police force

Roorkee News: रुड़की में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक पक्ष ने लिया कब्जा

Mon, 27 Apr 2026 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
In Roorkee, one party took over in the presence of heavy police force
करीब 40 साल से चले आ रहे भूमि के विवाद में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक पक्ष ने कब्जा ले लिया। इसे लेकर भाकियू रोड़ और एक पक्ष के किसान ने पुलिस पर जबरन कब्जा कराए जाने का आरोप लगाया है। मामला करीब 14 बीघा की करोड़ों की जमीन से जुड़ा है।
विज्ञापन




रविवार को सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कान्हापुर गांव में स्थित कृषि भूमि पर कब्जा लेने के लिए एक पक्ष की तरफ से किसान पहुंचे। विवाद की सूचना पर भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान एक पक्ष ने भूमि में गेहूं की फसल बोने का दावा करते हुए उसकी कटाई शुरू कर दी। दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसपर पुलिस दोनों पक्षों के कुछ लोगों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


इस दौरान खेत में जुताई के वक्त पुलिस मौजूद रही। मामले में एक पक्ष के किसान रामदास एवं भारतीय किसान यूनियन रोड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ का आरोप है कि जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है और उनका 1975 से जमीन पर कब्जा चला आ रहा है। कोर्ट की तरफ से जमीन कब्जा मुक्त कराने के कोई आदेश नहीं है। बावजूद इसके उनके खेतों पर जबरन कब्जा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने चेतावनी दी है कि पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ किसान डीजीपी देहरादून पहुंचकर शिकायत करेंगे। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि जिस पक्ष ने कब्जा लिया है उसकी तरफ से लगातार पुलिस को शिकायत की जा रही है। साथ ही उनके पास भूमि संबंधित सभी कागजात उपलब्ध है। शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed