फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   In Jhabreda, the team of Energy Corporation was beaten up and ran

झबरेड़ा में ऊर्जा निगम की टीम को मारपीट कर दौड़ाया

Fri, 18 Feb 2022 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
In Jhabreda, the team of Energy Corporation was beaten up and ran
बकायेदारों के मीटर उतारने गई ऊर्जा निगम की टीम से ग्रामीणों ने अभद्रता कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर ग्रामीणों ने टीम के साथ मारपीट कर भगा दिया। कर्मचारियों ने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की ओर से शहर से लेकर देहात तक में बकायेदारों के मीटर उतारे जा रहे हैं। साथ ही जगह-जगह कैंप लगाकर बकाया बिल जमा किया जा रहा है। झबरेड़ा क्षेत्र के गांव फाजिलपुर में भी ऊर्जा निगम की टीम कैंप लगाकर बकाया बिल जमा कर रही थी। इस बीच टीम ने बकाया जमा न करने वालों के मीटर उतारने की कार्रवाई की। आरोप है कि मीटर उतारने पर कई ग्रामीणों ने विरोध किया। टीम ने विरोध न करने की बात कही तो अभद्रता की गई। आरोप है कि विरोध करने पर ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम की टीम के साथ मारपीट कर दी और भगा दिया। टीम में शामिल कुलदीप सिंह, सुनील, शिवराज, दीपक और गजे सिंह ने घटना की सूचना ऊर्जा निगम के जेई जम्मल सिंह को दी। इस पर जेई की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जगपाल, कंवरपाल, अंकित, अमरपाल और सुदेश के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed