फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Important contribution of booth level worker in getting success: Kaushik

बूथ स्तर के कार्यकर्त्ता का सफलता दिलाने में अहम योगदान: कौशिक

Fri, 15 Apr 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Important contribution of booth level worker in getting success: Kaushik
उत्तराखंड के अंदर तमाम मिथक को तोड़कर दोबारा सत्ता में लाने के लिए प्रदेश के बूथ स्तर के कार्यकर्त्ताओं का अहम योगदान है। उनके इस योगदान को कभी नहीं भूलाया जा सकता। भाजपा का कार्यकर्त्ता कभी विश्राम नहीं करता हैं वह तो रात दिन संगठन को मजबूत करने के काम में लगा रहता है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात के दौरान कही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक रुड़की पहुंचे। यहां पर कई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने हरिद्वार रोड स्थित एटूजेड वर्कशाप पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज पूरे विश्व में भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल में यूपी में विधान परिषद के चुनाव हुए है, उसमें भी पार्टी ने अपना परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की एतिहासिक जीत का श्रेय पार्टी के प्रत्येक बूथ एवं शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को जाता है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री चौधरी धीर सिंह ने कहा कि मदन कौशिक के नेतृत्व में पार्टी ने प्रदेश में जबरदस्त जीत हासिल की है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी, गौरव त्यागी, विश्वास कुमार, राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed