{"_id":"66919aec837e071bb800cab6","slug":"if-you-want-to-save-your-son-from-going-to-jail-send-us-one-lakh-rupees-roorkee-news-c-5-1-drn1030-454336-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बेटे को जेल जाने से बचाना चाहते तो हमें एक लाख रुपये भेज दो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बेटे को जेल जाने से बचाना चाहते तो हमें एक लाख रुपये भेज दो...
विज्ञापन
I
IIठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर एक कारोबारी से ठगे एक लाख रुपये, बेटे को जेल में डालने की दी थी धमकी
I
I
I
Iहेलो, गुलबहार जी बोल रहे हैं क्या। आपका बेटा एक गंभीर मामले में पकड़ा गया है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल जाने से बचाना चाहते हो तो खाते में एक लाख रुपये की रकम डाल दो। नहीं तो कुछ देर में ही आपके बेटे को जेल भेज दिया जाएगा। यह कहकर साइबर ठगों ने रुड़की के कारोबारी से एक लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
I
I
I
Iरुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र कमेलपुर निवासी गुलबहार कारोबारी हैं। उनका बेटा राजस्थान के काेटा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। गुलबहार के मोबाइल पर शुक्रवार सुबह एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह राजस्थान के कोटा स्थित एक थाने का पुलिस अधिकारी बोल रहा है। कोटा में कोचिंग करने वाले उनके बेटे को एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनके बेटे को जेल भेजने की तैयारी है। इसके बाद फोन कट गया। इतना सुनते ही कारोबारी सन्न रह गया। इसके बाद कारोबारी के पास वीडियो कॉल आई। इसमें पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी पहने व्यक्ति ने कहा कि वह अपने बेटे को बचाना चाहते हैं तो तुरंत ही एक लाख की रकम खाते में डाल दें। उसने कारोबारी को इस कदर डरा दिया कि वह बेटे को फोन करना ही भूल गया।
I
Iफर्जी इंस्पेक्टर ने कारोबारी के व्हाट्सएप पर दो बैंक खाता नंबर भेजे। इन दोनों खातों में एक लाख रुपये जमा कराने को कहा। कारोबारी ने बिना देर किए ही दोनों खातों में 50-50 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद कारोबारी ने अपने भाई अखलाक को मामले की जानकारी दी। अखलाक ने भतीजे को फोन किया तो उसने बताया कि वह अपने कमरे में बैठा हुआ है। उसने पुलिस की गिरफ्त में होने या जेल जाने की बात से इन्कार किया।
विज्ञापन
I
I
I
Iइसके बाद कारोबारी को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने इस मामले में गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। लोगों को इस तरह की कॉल से बचने की जरूरत है। इस बात की पुष्टि जरूर कर लें कि आपका बच्चा या परिचित कहां है और किस हाल में है। इससे ठगी का शिकार होने से बचा जा सकता है।I