फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Identification of two miscreants who shot two soldiers

दो सिपाहियों को गोली मारने वाले दो बदमाश चिह्नित

Tue, 18 Oct 2022 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Identification of two miscreants who shot two soldiers
दो सिपाहियों को सरेराह गोली मारने वाले बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। दोनों बदमाश वेस्ट यूपी के एक गांव के रहने वाले हैं और हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आए थे। पुलिस दोनों के परिजनों और रिश्तेदारों से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस दोनों बदमाशों के साथ आए तीन अन्य बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

रविवार शाम दो बाइक पर पांच बदमाश व्यापारी के घर वारदात को अंजाम देने आए थे। वारदात में विफल रहने पर पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने दो सिपाहियों के पैरों में गोली मार दी थी। इसके बाद बदमाश तेजी से फरार हो गए थे। तभी से बाइक सवार बदमाशों की पुलिस वेस्ट यूपी में गहनता से तलाश कर रही है। पुलिस घटना वाले दिन से ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि व्यापारी के घर के पास सिपाही को गोली मारने वाले दो बदमाश जो दौड़कर ओवरब्रिज तक पहुंचे थे। उन दोनों की पहचान हो गई है। दोनों बदमाश लक्सर क्षेत्र की सीमा से सटे वेस्ट यूपी के एक गांव के रहने वाले हैं। सूत्रों का कहना कि दोनों बदमाशों का वेस्ट यूपी में पुराना आपराधिक इतिहास भी है। करीब एक सप्ताह पूर्व ही दोनों जेल से छूटकर बाहर आए थे। इसके बाद उन्होंने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लक्सर में व्यापारी के घर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। हालांकि अभी दोनों के तीन अन्य साथियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने जिन दोनों बदमाशों की पहचान हुई है, उनके परिजनों और रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया है। उनके जरिए बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...तो मंगलौर में भी की थी मारपीट
सूत्रों का कहना है कि जिन दो बदमाशों की पहचान हुई है। उन्होंने करीब पांच दिन पहले मंगलौर क्षेत्र में आकर कुछ युवकों से मारपीट की थी। बताया जा रहा है कि जिन युवकों से मारपीट की गई थी उन्होंने पुलिस की ओर से जारी की गई सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की पहचान की है। इसकी जानकारी पुलिस को भी उपलब्ध कराई गई है।

फुटेज में ब्रिज पर जाते दिख रहे बदमाश
सीसीटीवी की फुटेज में बाइक सवार तीन बदमाश फरार होते समय रेलवे ओवरब्रिज की तरफ जाते नजर आ रहे हैं। साथ ही पीछा कर रहे दो पुलिसकर्मियों में से बाइक चला रहे पुलिसकर्मी को गोली मारते हुए भी साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो में बाइक नीचे गिरने के साथ ही एक सिपाही पैदल पीछा करता भी नजर आ रहा है। साथी के गोली लगने के बाद सिपाही लौटता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed