{"_id":"69fcda9180a047ad84094c0b","slug":"husband-stabbed-wife-beat-child-too-roorkee-news-c-5-1-drn1027-965496-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पति ने पत्नी को चाकू मारा, बच्चे को भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पति ने पत्नी को चाकू मारा, बच्चे को भी पीटा
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर स्थित चांद कॉलोनी में घरेलू हिंसा में विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने नशे में अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करके लहूलुहान कर दिया। बीचबचाव में बच्चे आए तो उन्हें भी पीटा गया। उपचार के बाद पीड़िता अपने दो बच्चों को लेकर पति की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची।
सुनीता अपने पति और बच्चों के साथ रायपुर की चांद कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। पीड़िता सुनीता ने पुलिस को बताया कि पति नशे की हालत में घर आया। घर आकर पति से पारिवारिक बातचीत पर कहासुनी हो गई। इस बात से नाराज होकर पति ने आपा खो दिया और घर में रखे चाकू से हमला कर दिया। बीचबचाव में बच्चे आए तो उन्हें भी पीटा गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। उन्हें देखकर पति मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि घर से फरार होते पति ने मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी दी है। इंस्पेक्टर रितेश शाह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर जांच कर आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।