{"_id":"6a85ef9e14f74ffbef0dd2ba","slug":"husband-attacked-wife-with-an-axe-in-a-domestic-dispute-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1046177-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर गंडासे से किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर गंडासे से किया वार
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच चल रहे घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की गर्दन पर गंडासे से वार कर दिया। महिला ने किसी प्रकार स्वयं को बचाया लेकिन उसकी हथेली कट गई। आरोपी ने अपने पुत्र की भी पिटाई की। किसी प्रकार मां-बेटे की जान बच सकी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
नगर के लक्सर गांव वार्ड निवासी महिला रिहाना का अपने पति फरीद के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। रिहाना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 अगस्त को वह अपने पुत्र के साथ घर पहुंची थी। आरोप है कि यहां मौजूद उनके पति ने उनकी और उनके पुत्र की पिटाई की। इसी दौरान उसमें गंडासे से जान से मारने की नीयत से उनकी गर्दन पर वार किया।
उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया लेकिन गंडासे के वार से उनकी हथेली कट गई। इसके बाद भी उनका पति नहीं रुका और लगातार वार और मां - बेटे की पिटाई करता रहा। यहां मौजूद उनके ससुर ने भी उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। किसी प्रकार वह आरोपी से छूटकर वहां से भाग निकली।
विज्ञापन
उनके पति ने दोबारा घर में घुसने का प्रयास करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फरीद के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।