फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Hospital on alert for the next 72 hours

72 घंटे के लिए अलर्ट पर अस्पताल

Sat, 26 Oct 2019 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hospital on alert for the next 72 hours
दीपावली पर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया है। डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर को 24 घंटे के लिए ऑन कॉल सेवा पर रखा गया है। बर्न और आई वार्ड को विशेष तौर पर सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी सरोज नैथानी ने बताया कि दीपावली से लेकर भैयादूज तक महकमे को अलर्ट पर रखा गया है। जिला अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी की इमरजेंसी में भी 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती रहेगी। इमरजेंसी में इस्तेमाल होने वाली दवाएं भी समुचित मात्रा में उपलब्ध करा दी गई हैं। सिविल अस्पताल के सीएमएस संजय कंसल ने बताया कि दीपावली के लिए पांच बेड सुरक्षित हैं। इसके अलावा पेइंग वार्ड और आपदा प्रबंधन वार्ड में भी अतिरिक्त बेड की व्यवस्था है। एक आई सर्जन समेत सभी विशेषज्ञों को 24 घंटे ऑन कॉल सेवा पर रखा गया है। बर्न वार्ड में अतिरिक्त चिकित्साकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा को भी किया गया सतर्क
सीएमओ सरोज नैथानी ने शुक्रवार सुबह 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के प्रभारियों के साथ बैठक कर दीपावली पर एंबुलेंस कर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। विपरीत परिस्थितियों में घटनास्थल पर अधिकतम 15 मिनट के भीतर पहुंचने को कहा गया है। रुड़की सिविल अस्पताल में दो एएलएस के अलावा 108 सेवा की तीन एंबुलेंस 24 घंटे तैनात रहेंगी। इसके अलावा ग्रामीणांचल के सरकारी अस्पतालों में भी दिनरात एक एंबुलेंस मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झुलसने पर डाले ठंडा पानी या लगाएं बर्फ
असुरक्षित तरीके से आतिशबाजी खतरनाक साबित हो सकी है। सीएमओ का कहना है कि छोटे बच्चे पटाखे न ही छुड़ाएं तो बेहतर है। यदि वे आतिशबाजी करें तो अभिभावक उनकी निगरानी अवश्य करें। शरीर का कोई अंग झुलस जाए तो तत्काल ठंडा पानी डालें। घाव अधिक होने पर बर्फ से सेकाई करें और तत्काल अस्पताल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed