फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Honour Killing in Roorkee Brother Shoots Dead Sister and Neighbouring Youth in Over Suspected Love Affa

रुड़की में ऑनर किलिंग: भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली, प्रेम प्रसंग का था शक, डबल मर्डर से दहला गांव

Sat, 26 Sep 2026 11:39 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Renu Saklani Updated Sat, 26 Sep 2026 11:39 AM IST
सार

थाना झबरेड़ा क्षेत्र के गांव झबरेड़ी कलां में शनिवार सुबह हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि एक युवक ने अपनी बहन समेत परिवार के ही एक अन्य युवक को गोली मार दी। दोनों को झबरेड़ा के एक नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। 

विज्ञापन
Honour Killing in Roorkee Brother Shoots Dead Sister and Neighbouring Youth in Over Suspected Love Affa
रुड़की में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

थाना क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक युवक ने अपनी सगी बहन और पड़ोसी युवक को गोली मार दी। आनन-फानन में परिजन दोनों को रुड़की सिविल अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। युवक को आरोपी का चचेरा भाई बताया जा रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी एवं पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपी को शक था कि उसकी बहन के युवक के साथ प्रेम संबंध हैं। आरोपी ने 2024 में फायरिंग की थी, इस मामले में जेल में रहकर आया है। पुलिस आरोपी की तलाश में तीन टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे अमन उर्फ भरोसी सिंह (20) ने पहले पड़ोसी सूरज उर्फ मुन्ना (24) को और फिर अपनी बहन रूपा (22) को गोली मार दी। दोनों के सीने में गोली लगने की बात सामने आई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात अभय कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। उसकी धरपकड़ के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, अमन के आपराधिक गिरोह से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस प्रेम संबंध समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक युवक के पिता अशोक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड, कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट

प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि अमन को अपनी बहन और परिवार के ही चचेरे भाई के बीच प्रेम संबंध होने का शक था, जिसके चलते उसने दोनों को गोली मारी और फरार हो गया। पूर्व में भी आरोपी फायरिंग के मामले में जेल जा चुका है और काफी आपराधिक किस्म का है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -नवनीत भुल्लर, एसएसपी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed