फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Hindus forgetting their culture: Shastri

अपनी संस्कृति को भूलता जा रहा हिंदू धर्म : शास्त्री

Sun, 17 Apr 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Hindus forgetting their culture: Shastri
बीटीगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में ऋषि बोधोत्सव पर हुई वेद कथा में श्रद्धालुओं से वेद के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। इस दौरान वेद उपदेशक और भजनोपदेशक ने पुरुषोत्तम श्रीराम, श्रीकृष्ण और युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती के चरित्र को प्रस्तुत कर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। साथ ही समाज में हिंदू धर्म और देवी-देवताओं का लेकर फैली भ्रांतियों को मिटाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बीटीगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में 15 अप्रैल से शुरू हुई ऋषि बोधोत्सव पर वेद कथा का रविवार को समापन किया गया। इस अवसर पर वेद कथा में महर्षि दयानंद के जीवन चरित्र का वर्णन किया। वैदिक प्रवक्ता डॉ. धीरज कुमार शास्त्री ने कहा कि आज हिंदू धर्म में अनेक भ्रांतियां फैली हुई हैं। आज कुछ तथाकथित पुस्तकों में श्रीकृष्ण का चरित्र गलत तरीके से दर्शाया गया है। जबकि उनके जैसा चरित्रवान और योगी न कोई हुआ है और न कोई होगा। हिंदू अपनी संस्कृति भूलता जा रहा है, इसका कारण ये है कि लोगों ने स्वाध्याय करना बंद कर दिया है। इस दैरान भजनोपदेशक मोहित शास्त्री ने अपने भजनों के माध्यम से वेदों को पढ़ने के साथ ही सतमार्ग पर लौटने का आह्वान किया। इस मौके पर आर्य समाज मंदिर के प्रधान कोमल प्रकाश, उप प्रधान भूषणलाल, उप मंत्री राजकुमार अनेजा, मंत्री विजय सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश आर्य, राकेश कुमार, मनोज कुमार, सतीश पाल, बाबूराम, भीष्ण गिरि, बलवंत सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed