फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Himachal's youth cheated of five lakhs in the name of job

नौकरी के नाम पर हिमाचल के युवक से पांच लाख की ठगी

Mon, 26 Jul 2021 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Himachal's youth cheated of five lakhs in the name of job
हिमाचल प्रदेश के युवक को झांसे में लेकर दो युवकों ने सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी कर ली। युवकों ने पीड़ित को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमा दिया। युवक को ठगी का पता चला कि तो उसने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया। पीड़ित की ओर से एसपी देहात से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रोहित पुत्र होशियार सिंह निवासी ग्राम टवाड़, तहसील सदियाण, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश ने नारसन क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज से वर्ष 2018 में 12वीं पास की थी। वह यहां किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को रोहित ने एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल से मुलाकात कर शिकायती पत्र दिया। इसमें युवक ने बताया कि पढ़ाई करते समय उसकी पहचान नारसन क्षेत्र में की साइबर कैफे चलाने वाले दो युवकों से हुई थी। दोनों ने बताया था कि ग्रामीण विकास बोर्ड में उनकी जान-पहचान है और वह उसकी नौकरी लगवा सकते हैं। साथ ही बताया कि नौकरी के लिए पांच लाख तीस हजार रुपये देने होंगे। झांसे में आकर वह तैयार हो गया।
विज्ञापन

इस बीच उसने युवकों के खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। युवकों ने उसे एक ज्वाइनिंग लेटर दिया। उसने लेटर के पते पर पहुंचकर ज्वाइनिंग की जानकारी ली। पता चला कि विभाग की ओर से ऐसी कोई नौकरी नहीं निकाली गई है। पीड़ित ने अपने रुपये मांगे तो युवकों ने इनकार कर दिया। एसपी देहात ने बताया कि मामले में मंगलौर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed