{"_id":"58387a644f1c1b042a13b3b2","slug":"high-tension-line-broke-minor-girls-hands-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से बच्ची के दोनों हाथ झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से बच्ची के दोनों हाथ झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
बिजली की लाइन टूटने से झुलसी बालिका
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से लौटकर छत पर गई बच्ची के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गया। जिससे बच्ची के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं। इस क्षेत्र में पहले भी हाईटेंशन लाइन के तार टूटने के चलते कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। कालोनी के लोग पिछले काफी समय से हाईटेंशन लाइन शिफ्ट कराने की मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन
शक्ति विहार कालोनी में घरों की छतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शुक्रवार को सन शील एकेडमी स्कूल में पढने वाली पांच वर्षीय राशि राणा पुत्री मुकेश राणा स्कूल से लौटने के बाद घर की छत पर गई थी। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर छत पर गिरा। जिसकी चपेट में राशि राणा आ गई और बुरी तरह झुलस गई। लोगों ने चीख पुकार सुनते हुए उसे घायलावस्था में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कालोनीवासी रजनीश बिरला ने बताया कि राशि के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं। चिकित्सकों ने प्लास्टर तो चढ़ा दिया है लेकिन आशंका जताई है कि बच्ची के दोनों हाथ बेकार हो सकते हैं। कालोनीवासियों का कहना है कि एक माह पहले विधायक फुरकान अहमद ने कालोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की थी कि 15 दिन के भीतर लाइनों को शिफ्ट करा दिया जाएगा। लेकिन अभी तक लाइन शिफ्ट नहीं हुई। जिससे कालोनी के लोगों की जान खतरे में हैं। वहीं क्षेत्र के विद्युत विभाग के जेई सुनील कुमार ने बताया कि तार टूटने के चलते यह हादसा हुआ है। जिसे ठीक करा दिया गया है। वहीं लाइन शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही लोगों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन