{"_id":"618579a968b6c173f41c245d","slug":"here-the-lit-lamp-was-giving-the-message-of-amno-aman-roorkee-news-drn3953087162","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली 2021: हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के प्रतीक दरगाह साबिर पाक में भी मना दीपावली का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली 2021: हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के प्रतीक दरगाह साबिर पाक में भी मना दीपावली का जश्न
Sat, 06 Nov 2021 03:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 03:40 PM IST
सार
देश के हर कोने में दिवाली की रौनक दिख रही है। इस खास मौके को देखते हुए दीपावली पर दरगाह साबिर पाक को लाइटों और दीयों से अच्छी तरह से सजाया गया।
विज्ञापन
कलियर दरगाह साबिर में भी दीये जलाए गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली के अवसर पर जहां पूरे देश में दीपावली की धूम रही। वहीं हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के प्रतीक दरगाह साबिर पाक में भी दीपावली का जश्न मनाया गया। दिवाली के मौके पर दरगाह पर दीये जलाकर रोशनी की गई। लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
दीपावली के मौके पर भारी संख्या में जायरीन कलियर पहुंचे
बृस्पतिवार को दीपावली के मौके पर कलियर दरगाह साबिर में भी दीये जलाए गए। देश के हर कोने में दिवाली की रौनक दिखी। इस खास मौके को देखते हुए दीपावली पर दरगाह साबिर पाक को लाइटों और दीयों से अच्छी तरह से सजाया गया।
विज्ञापन
हर साल दीपावली के मौके पर दरगाह साबिर पाक में देश के कई जगहों से लोग जियारत करने के लिए आते हैं। बृहस्पतिवार को भी दीपावली के मौके पर भारी संख्या में जायरीन कलियर पहुंचे और दरगाह साबिर पाक में भी दीपावली के मौके पर दीप जलाए गए। यहां जल रहे दीपक सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते दिखे।
विज्ञापन