फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Hello I am speaking to the bank, tell the ATM number

हैलो! मैं बैंक से बोल रहा हूं, एटीएम नंबर बताओ

Wed, 07 Aug 2019 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hello I am speaking to the bank, tell the ATM number
‘हैलो... मैं बैंक से बोल रहा हूं। बैंक की ओर से ग्राहकों का सत्यापन किया जा रहा है। आप भी हमारे ग्राहक हैं तो आपका भी सत्यापन होगा। इसके लिए आपको बैंक खाता संख्या और एटीएम का नंबर बताना होगा।’ फौजी की पत्नी के पास साइबर ठगों ने कुछ इस अंदाज में कॉल कर ठगी की कोशिश की, जिसे फौजी की पत्नी ने सूझबूझ से नाकाम कर दिया। इसके बाद साइबर ठग लगातार कॉल कर रहा है। फौजी की पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को साइबर ठगों ने सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहनपुरा निवासी फौजी की पत्नी ऋतु के पास कॉल की। कॉल करने वाले ने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है। बैंक की ओर से ग्राहकों का सत्यापन करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बैंक अपने ग्राहकों से सत्यापन के लिए खाता संबंधी और एटीएम कार्ड संबंधी जानकारी ले रहा है। उन्हें भी अपने बैंक खाते और एटीएम कार्ड का नंबर बताना होगा। ठग ने फौजी की पत्नी से एटीएम का पिन कोड बताने की बात कही। ऋतु को शक हुआ तो उन्होंने जानकारी देने से इनकार कर दिया और कॉल काट दी। इसके बाद भी साइबर ठग लगातार कॉल कर एटीएम का पिन कोड मांग रहा है। एसआई बारूसिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही लोगों से किसी को भी बैंक संबंधी जानकारी न देने के लिए बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed