फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Harmeet of Roorkee played in America

रुड़की के हरमीत ने बजाया अमेरिका में डंका

Sun, 27 Sep 2020 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Harmeet of Roorkee played in America
काहोन बजाते रुड़की के हरमीत सिंह। - फोटो : ROORKEE
रुड़की के हरमीत सिंह ने अमरीका के कैलिफोर्निया में आयोजित इंटरनेशनल काहोन फेस्टिवल में ऑनलाइन ड्रम (काहोन) की प्रस्तुति देकर शहर का नाम रोशन किया है। उनका दावा है कि इस फेस्टिवल में प्रतिभाग करने वाले वह एशिया के इकलौते कलाकार थे। फेस्टिवल के होस्ट गेनो गैंबों ने उनकी प्रस्तुति देख कैलिफोर्निया आने का न्योता दिया है।
विज्ञापन

रुड़की के लालकुर्ती निवासी हरमीत सिंह ने बताया कि कैलिफोर्निया में हर साल इंटरनेशनल काहोन फेस्टिवल का आयोजन होता है। काहोन ड्रम की श्रेणी का ही एक म्यूजिक इन्स्ट्रूमेंट है। इस बार आयोजित 13वें फेस्टिवल के लिए दुनियाभर के काहोन प्रेमियों से ऑनलाइन आवेदन और काहोन बजाते हुए वीडियो मांगी गई थी। अर्जेंटीना, पेरू, क्यूबा और अफ्रीका समेत कई देशों के युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने आवेदन किया था। हरमीत सिंह के अनुसार, एशिया के कई देशों भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान आदि के कई लोगों ने भी आवेदन किया था, लेकिन इनमें से केवल उनका ही चयन किया गया था। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह फेस्टिवल में ऑनलाइन प्रस्तुति दी गई। अन्य देशों के कलाकारों के साथ उन्होंने भी घर से ही ऑनलाइन प्रस्तुति दी। इस फेस्टिवल के होस्ट गेनो गैंबों थे, जो कैलिफोर्निया में रहते हैं। गेनो गैंबों ने उन्हें कैलिफोर्निया आने का भी न्योता दिया है। वहीं, हरमीत की इस उपलब्धि से परिजन भी गदगद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed