फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Harassed young woman forced to leave college

Roorkee News: छेड़खानी से परेशान युवती काॅलेज छोड़ने को मजबूर

Mon, 11 May 2026 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 11 May 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Harassed young woman forced to leave college
फोन पर दी परिजन सहित उड़ा देेने की धमकी, केस दर्ज
विज्ञापन

लक्सर। छेड़खानी से परेशान एक युवती के कॉलेज छोड़ने को मजबूर होने का मामला सामने आया है। मामले में छात्रा के पिता ने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। बताया कि आरोपी के पीछा करने से परेशान होने पर उनकी बेटी ने काॅलेज जाने से इन्कार कर दिया। आरोपी युवक ने युवती के मोबाइल फोन पर काॅल करके उसे उसे उसके परिवार को घर सहित उड़ा देने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी युवक कलीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी गुरुकुल में पढ़ने जाती है। आरोनी कलीम काफी समय से पीछा कर उसे परेशान करता है। पहले किशोरी ने परिजन को इस बाबत नहीं बताया लेकिन अधिक परेशान करने पर उसने परिजन को इसकी जानकारी दी। परेशान युवती ने काॅलेज जाने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि युवक ने युवती के मोबाइल फोन पर काॅल करके उसे और उसके परिवार को घर सहित उड़ा देने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed