फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   URS 2024: Gusl Sharif ritual performed, crowd of pilgrims gathered

URS 2024: साबिर पाक का 756वां सालाना उर्स, गुस्ल शरीफ की रस्म अदा में उमड़ी जायरीनों की भीड़

Thu, 19 Sep 2024 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 19 Sep 2024 04:54 PM IST
सार

सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी कुद्दुसी ने गुस्ल शरीफ की रस्म अदा कराई। उर्स में आए हुए जायरीनों ने गुस्ल शरीफ रस्म में शिरकत की।

विज्ञापन
URS 2024: Gusl Sharif ritual performed, crowd of pilgrims gathered
पिरान कलियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साबिर पाक के 756वें सालाना उर्स में सुबह 10 बजे गुस्ल शरीफ की रस्म अदा की गई। इसमें मजार शरीफ और रगाह शरीफ को गुलाब और केवड़ा जल से नहलाया गया। साथ ही मजार शरीफ में संदल पेश किया गया। इसके बाद गुस्ल का पानी पाने के लिए जायरीनों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसी के साथ उर्स की सभी रस्में संपन्न हो गईं।

विज्ञापन


बुधवार को सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी कुद्दुसी ने गुस्ल शरीफ की रस्म अदा कराई। उर्स में आए हुए जायरीनों ने गुस्ल शरीफ रस्म में शिरकत की। इस दौरान पूरी दरगाह खुशबू से महक उठी। रस्म अदायगी के दौरान सबसे पहले मजार शरीफ को गुलाब जल से नहलाया गया। उसके बाद सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी कुद्दुसी ने मजार शरीफ में संदल पेश किया।
विज्ञापन


URS 2024: कड़ी सुरक्षा के बीच पिरान कलियर पहुंचा पाकिस्तान के 81 जायरीनों का जत्था, उर्स में होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद गुस्ल का पानी पाने के लिए जायरीनों की भीड़ उमड़ पड़ी। गुस्ल का पानी हासिल करने के लिए कोई बोतल लेकर पहुंचा तो किसी के हाथों में गिलास था। इसी के साथ उर्स की सभी मुख्य रस्में संपन्न हो गई। उर्स अभी चांद की 20 तारीख तक चलेगा। रस्म अदायगी के दौरान शाह यावर अली एजाज साबरी, शाह खालिक मियां, सज्जादा प्रतिनिधि शाह सुहैल, हाफिज मैराज साबरी, सूफी राशिद साबरी, नय्यर अजीम फरीदी, यासिर एजाज साबरी, सूफियान बाबा, सूफी इसरार साबरी आदि मौजूद रहे।

कुल शरीफ की रस्म अदा की
बुधवार देर रात नमाज ईशा महफिल खाने में साबिर पाक के दादा पीर हजरत बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैहि के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। 14 रबीउलअव्वल को इनका दिल्ली में उर्स मनाया जाता है। कुल शरीफ में सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी और उनके परिवार के लोग शामिल हुए। उर्स में देश विदेश आए जायरीनों ने भी शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed