फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   GRP's hands are empty even after 48 hours in the case of

Roorkee News: चेन झपटमारी में 48 घंटे बाद भी जीआरपी के हाथ खाली

Sat, 02 Sep 2023 01:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
GRP's hands are empty even after 48 hours in the case of
भीख मांगने वाली महिलाओं से पूछताछ के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
विज्ञापन

महिला के पति की तहरीर पर दर्ज हुआ केस, बुधवार सुबह हुई थी वारदात

महिला यात्री के गले से चेन झपटने के मामले में जीआरपी के हाथ 48 घंटे बाद भी खाली हैं। वारदात को अंजाम देने वाली महिलाओं को अब तक चिह्नित नहीं किया जा सका है। वहीं, जीआरपी ने महिला के पति की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
रुड़की के ढंढेरा निवासी अनीता राणा के गले से बुधवार सुबह ट्रेन में सवार होने के दौरान भीख मांगने वाली महिलाओं ने चेन झपट ली थी। रेलवे स्टेशन पर दिनदहाड़े जीआरपी और आरपीएफ की तैनाती के बाद इतनी बड़ी घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए थे। जीआरपी ने एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की लेकिन कुछ हासिल नहीं हो पाया।
विज्ञापन


भीख मांगने वाली अन्य महिलाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई लेकिन यहां भी सफलता नहीं मिल पाई। घटना के बाद जीआरपी दावा कर रही थी कि जल्द ही चेन झपटने वाली महिलाओं को चिह्नित कर घटना का खुलासा किया जाएगा लेकिन उनके खाली हैं। ऐसे में संसाधनों से लैस होने और मुखबिर तंत्र मजबूत करने का दावा करने वाली जीआरपी के सामने घटना का खुलासा करना बड़ी चुनौती बन गया है। उधर, जीआरपी ने महिला के पति की तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज किया है। जीआरपी चौकी प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed