फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Girl molested, mother beaten up on protest

युवती से छेड़छाड़, विरोध पर युवती और मां को पीटा

Sun, 13 Jun 2021 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Girl molested, mother beaten up on protest
लक्सर। गोबर डालने गई युवती के साथ गांव के युवक ने छेड़खानी कर दी। युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। युवती की मां शिकायत करने युवक के घर पहुंची तो उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो सगे भाइयों और उनकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 11 जून की सुबह वह गोबर डालने गई थी। इस बीच गांव के एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर युवक ने अभद्रता कर दी। उसने घर पहुंचकर मां को मामले की जानकारी दी। उसकी मां युवक के घर शिकायत करने गई। आरोप है कि युवती की मां घर लौटकर आई तो पीछे-पीछे युवक अपने भाई और मां के साथ आया और घर में घुस गया। तीनों ने युवती और उसकी मां के साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर तीनों जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर सचिन, नवीन और उनकी मां बती देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed