फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Girl from Shahjahanpur gang raped in Mangalore

Roorkee News: शाहजहांपुर की युवती से मंगलौर में सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 10 Oct 2023 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Girl from Shahjahanpur gang raped in Mangalore

विज्ञापन
Iयुवती ने एक युवक और उसके दो दोस्तों पर लगाया आरोप
I

I
I

Iकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्तीI



एक युवती ने युवक और उसके दो दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



यूपी के शाहजहांपुर निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह बहादराबाद स्थित एक कंपनी के गोदाम में नौकरी करती थी। इस बीच उसकी सोशल मीडिया पर लक्सर क्षेत्र के एक युवक से पहचान हुई थी। दोनों की सोशल मीडिया पर लंबी बातचीत शुरू हो गई। इस बीच दोनों ने एक-दूसरे को अपने-अपने मोबाइल नंबर भी दे दिए। मोबाइल पर भी लंबी बातचीत शुरू हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि करीब दो माह पूर्व युवक उसे कार से मंगलौर क्षेत्र में लेकर आया और यहां पर दुष्कर्म किया। इस बीच युवक ने अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया। आरोप है कि दोनों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी तहरीर उसने मंगलौर कोतवाली में दी थी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। इस पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली थी। अब कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभिषेक, गौरव और कपिल निवासी गोवर्धनपुर, लक्सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed