{"_id":"5835d1b84f1c1be73413bb5f","slug":"get-active-as-soon-as-the-pollution-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल शुरू होते ही सक्रिय हुआ प्रदूषण बोर्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल शुरू होते ही सक्रिय हुआ प्रदूषण बोर्ड
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शुगर मिल शुरू होते ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सक्रिय हो गया है। बुधवार को बोर्ड अधिकारियों ने क्षेत्र की तीन मिलों का निरीक्षण कर मिल प्रबंधन को ट्रीटमेंट प्लांट शुरू करने सहित अन्य जरूरी उपाय अमल में लाने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डा. अंकुर कंसल की अगुवाई में गठित टीम ने बुधवार को उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेडी, इकबालपुर और लक्सर मिल का निरीक्षण किया। इस दौरान डा. कंसल ने बताया कि प्रबंधन को मिल से निष्कासित पानी की मॉनिटरिंग के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने, ट्रीटमेंट प्लांटों को चालू करने आदि के बाबत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। टाइम मानिटरिंग सिस्टम के तहत मिलों से निकलने वाले पानी में प्रदूषण से संबंधित हर पल की रिपोर्ट मिलती रहती है। यह सिस्टम एनजीटी के आदेश के बाद सभी मिलों और औद्योगिक इकाइयों के लिए अनिवार्य किया गया है। मिलों का दोबारा जल्द निरीक्षण किया जाएगा।