फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Gave car to brother to get it fixed, mortgaged it

Roorkee News: भाई को दी कार ठीक कराने को, ढाई लाख में रख आया गिरवी

Wed, 19 Jul 2023 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gave car to brother to get it fixed, mortgaged it

विज्ञापन




बड़े भाई ने छोटे को कार ठीक कराने के लिए दी लेकिन वो ठीक कराने के बजाय उसे ढाई लाख रुपये में गिरवी रख आया। कार छुड़वाड़ने को लेकर मामला कोतवाली पहुंच गया है।


रुड़की क्षेत्र के ढंढेरा निवासी एक युवक ने एक व्यक्ति से ढाई लाख रुपये उधार लिये थे। उसने इसके बदले इतनी कीमत की कुछ चीज गिरवी रखने के लिए कहा। युवक के बड़े भाई ने उसे कार ठीक कराने के लिए दी थी लेकिन युवक ने यह कार गिरवी रख कर ढाई लाख रुपये उधार ले लिये। चार दिन बाद जब युवक ने भाई ने कार के बारे में पूछा तो उसने झूठ बोल दिया कि कार अभी ठीक नहीं हुई है। ऐसे ही तीन दिन और गुजर गए। जब बड़े भाई ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि कार उसने गिरवी रख दी है। यह सुनकर बड़ा भाई सकते में आ गया। उसने कार गिरवी रखने वाले को बताया कि यह कार उसकी है। उसने बिना रुपये मिले कार वापस करने से मना कर दिया। इस पर बड़े भाई ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार दिलवाने की मांग की। वहीं दूसरे पक्ष को जब इसका पता चला तो वह भी कोतवाली पहुंचा। उसने भी अपनी ढाई लाख की रकम वापस दिलाने की मांग की। उप निरीक्षक बारू सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed