फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Gas cylinder kept in tea shop exploded due to short circuit

Roorkee News: शाॅर्ट सर्किट से चाय की दुकान में रखा गैस सिलिंडर फटा

Wed, 19 Nov 2025 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder kept in tea shop exploded due to short circuit
चाय की दुकान में शाॅर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग लगने से सिलिंडर में जोरदार धमाका हुआ जिसके बाद आग भड़क गई। आग से गल्ले में रखी नकदी और अन्य सामान जल गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला मलकपुरा निवासी मुस्तकीम की लंढौरा मार्ग पर चाय की दुकान है। मंगलवार देर शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चला गया। रात 1:30 बजे के आसपास दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया जिससे निकली चिंगारी गैस सिलिंडर पर गिर गई।
विज्ञापन


गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली और जोरदार धमाके के साथ फट गया। सिलिंडर के फटते ही पूरी दुकान को आग ने चपेट में ले लिया। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे एक कार सवार की दुकान से निकल रही आग की लपटों पर नजर पड़ी। आग लगी देख कार सवार रास्ते में से ही लौट आया और मामले की जानकारी आसपास के लोगों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद दुकान स्वामी परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान के गल्ले में रखी नकदी व अन्य सभी सामान जल गया। दुकान स्वामी मुस्तकीम ने बताया कि आग लगने से नकदी और सामान जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed