फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The strike continued for the fifth day in the committees.

Roorkee News: समितियों में पांचवें दिन भी जारी रही हड़ताल

Mon, 05 Oct 2026 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
The strike continued for the fifth day in the committees.
क्षेत्र में बादशाहपुर व टिहरी विस्थापित (पथरी) तथा धनपुरा (कटारपुर) और पीतपुर (अलावलपुर) में सहकारी समितियों के सचिव व कर्मचारी सोमवार को पांचवें दिन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे हैं। जिससे सहकारी समितियों पर ताले लटके रहे हैं। सहकारी समितियों पर खाद लेने आए किसानों और मिली बैंकों में पैसे निकालने आए लोगों को वहां से खाली हाथ वापस लौटना पड़ा है। एक अक्टूबर से सहकारी समितियों में शुरू हुई इस हड़ताल के लंबी खींचने के आसार हैं। जिससे किसानों को आने वाले दिनों में सहकारी समितियों से खाद नहीं मिल सकेंगा। इसके अलावा मिनी बैंकों से लेनदेन का कार्य बंद रहेगा। सुनील कुमार, श्याम कुमार, आरिफ, गुलबहार आदि किसानों का कहना है कि कुछ फसलों में खाद व कीटनाशक दवा की जरूरत है। हड़ताल के चलते सहकारी समितियों से खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। बादशाहपुर सहकारी समिति के सचिव अजय पाल सिंह ने बताया कि हड़ताल के चलते सहकारी समिति पर ताला लगा दिया है।
विज्ञापन


अजब सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed