फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Garbage Pile Outside School Becomes a Nuisance; Foul Odor Causes Distress

Haridwar News: स्कूल के सामने कूड़े का ढेर बना मुसीबत, दुर्गंध से परेशानी

Sat, 04 Jul 2026 04:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 04 Jul 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
Garbage Pile Outside School Becomes a Nuisance; Foul Odor Causes Distress
शहर है हमारा कूड़ेदान नहीं
विज्ञापन


- धनपुरा में खुले में कचरा फेंकने से बढ़ा संक्रमण का खतरा
पथरी। धनपुरा गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सामने सड़क किनारे लगातार कूड़ा डाले जाने से गंदगी और दुर्गंध की समस्या बढ़ती जा रही है। सबसे अधिक परेशानी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों, आसपास के दुकानदारों और मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को उठानी पड़ रही है। कूड़े के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अपने घरों का कूड़ा सार्वजनिक स्थान पर फेंक रहे हैं। इससे गांव का वातावरण दूषित हो रहा है और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। ग्राम प्रधान खुशनसीब ने बताया कि ग्रामीणों से कई बार खुले में कूड़ा न फेंकने की अपील की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा डालने से गंदगी, दुर्गंध और मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ता है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से स्वच्छता बनाए रखने और निर्धारित स्थान पर ही कूड़ा डालने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed