फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   gairabiraadaree ka tha doolha, bina phere ke lautee baraat

दूल्हा निकला अन्य बिरादरी का, दूल्हन पक्ष ने वापस लौटाई बरात

Thu, 18 Jun 2020 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
gairabiraadaree ka tha doolha, bina phere ke lautee baraat
झबरेड़ा। बीच मंडप जब पता चला कि दूल्हा गैर बिरादरी का है तो दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। फेरे और जयमाल की सारी तैयारियां धरी रह गईं। वर पक्ष ने समाज में अपमान की दुहाई देकर शादी का दबाव बनाया, तब भी बात नहीं बनी और वधू पक्ष अपनी जिद पर अडिग रहा। मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया और एक-दूसरे को जमकर खरी खोटी सुनाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को बमुश्किल शांत कराया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को देहरादून से एक बरात आई थी। घराती पक्ष के लोगों ने बरातियों का खूब खातिरदारी की। देर रात सात फेरे लेने दूल्हा और दुल्हन मंडप में पहुंचे ही थे कि किसी बराती से जानकारी मिली कि दूल्हा गैर बिरादरी का है। यह सुनकर वधू पक्ष में खलबली मच गई। यह बात सही निकली तो उन्होंने शादी से साफ इनकार कर दिया। वर पक्ष की ओर से शादी के लिए दबाव बनाया जाने लगा तो दोनों पक्ष उलझ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में गालीगलौज और जमकर कहासुनी हुई। किसी ने मामले की सूचना लखनौता चौकी पुलिस को दे दी। चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराया। चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि वधू पक्ष का कहना था कि लड़का दूसरी बिरादरी का है। इसलिए उन्होंने शादी से मना कर दिया। इससे पहले उन्हें यह जानकारी नहीं थी, वरना वह शादी ही तय नहीं करते। इसके बाद बरात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed