फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee News Shot fired at two friends standing at the bus stand narrowly escaped

Roorkee News: बस अड्डे पर खड़े दो दोस्तों पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे, तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 08 Oct 2024 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 08 Oct 2024 06:13 PM IST
सार

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सेठपुर गांव निवासी मनीष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि  वह अपने दोस्त आदित्य निवासी केहडा के साथ रुड़की-लक्सर मार्ग पर बस स्टैंड के पास खड़ा था। आरोप है कि इस दौरान खेड़ी कलां की ओर से उदयवीर, अंशु और काली ने जान से मारने की नीयत से दोनों पर गोली चला दी, हालांकि दोनों बाल-बाल बचे।

विज्ञापन
Roorkee News Shot fired at two friends standing at the bus stand narrowly escaped
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बस अड्डे पर खड़े दो दोस्तों पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सेठपुर गांव निवासी मनीष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने दोस्त आदित्य निवासी केहडा के साथ रुड़की-लक्सर मार्ग पर बस स्टैंड के पास खड़ा था।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान खेड़ी कलां की ओर से उदयवीर, अंशु और काली ने जान से मारने की नीयत से दोनों पर गोली चला दी, हालांकि दोनों बाल-बाल बचे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में भी भगदड़ मच गई। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: वायुसेना की सबसे बड़ी कार रैली शुरू, सियाचीन, लेह श्रीनगर होते हुए 14 को पहुंचेगी देहरादून

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। बताया कि मामले में तीनों की तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed