फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth shot dead in Dhandera; locals surround the police station

Roorkee News: ढंडेरा में युवक गोली की मारकर हत्या, लोगों ने घेरी कोतवाली

Sun, 23 Aug 2026 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in Dhandera; locals surround the police station
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में शुक्रवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। उनका साथी गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद से इलाके में दहशत है। शनिवार को आक्रोशित लोगों ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर हंगामा और घेराव किया। बड़ी संख्या में लोग मोर्चरी के बाहर भी कई घंटे तक जमा रहे। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है। कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

आंबेडकर मार्ग ढंडेरा निवासी अमन (31) क्षेत्र की शराब की कैंटीन चलाते थे। शुक्रवार देर रात वह कैंटीन बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही अमन गिर पड़े। अमन का साथी प्रशांत दोनों एक बाइक पर थे।
विज्ञापन

बदमाशों ने जब फायरिंग की तो एक गोली प्रशांत के पैर में भी लगी। वह मौके पर ही गिर पड़े लेकिन अमन जान बचाने के लिए घर की ओर पैदल दौड़े। एक स्कूल की बराबर वाली गली के पास वह घिर गए। तब तक उनको चार गोलियां लग चुकी थीं। आरोपी उनके पास आए और एक गोली सिर में दाग दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि अमन हत्याकांड की हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग सामने आया है। पुलिस जल्द घटना का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed