फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Air Force biggest car rally begins will reach Dehradun on 14th Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: वायुसेना की सबसे बड़ी कार रैली शुरू, सियाचीन, लेह श्रीनगर होते हुए 14 को पहुंचेगी देहरादून

Tue, 08 Oct 2024 04:27 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 08 Oct 2024 04:27 PM IST
सार

पूर्व सांसद ने कहा, यह वायुसेना के इतिहास की सबसे बड़ी कार रैली है। रैली सियाचिन को पार कर मंगलवार को लेह पहुंचेगी।

विज्ञापन
Air Force biggest car rally begins will reach Dehradun on 14th Uttarakhand News in hindi
वायुसेना की सबसे बड़ी कार रैली शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वायुसेना और उत्तराखंड युद्ध स्मारक के नेतृत्व में सात हजार किमी की कार रैली सियाचीन, लेह होते हुए श्रीनगर के लाल चौक होते हुए 14 अक्तूबर को देहरादून पहुंचेगी। रैली का आयोजन पूर्व राज्यसभा सांसद और उत्तराखंड युद्ध स्मारक के अध्यक्ष तरुण विजय व विंग कमांडर विजय प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में किया जा रहा है।

विज्ञापन


रैली में वायुसेना के 32 अधिकारी, भारतीय सेना की दो महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अश्वनी और मेजर स्वाति शामिल हैं। पूर्व सांसद ने कहा, यह वायुसेना के इतिहास की सबसे बड़ी कार रैली है। रैली सियाचिन को पार कर मंगलवार को लेह पहुंचेगी। जहां उपराज्यपाल स्वागत कर श्रीनगर के लिए रवाना करेंगे। श्रीनगर में लाल चौक पर राष्ट्रगान किया जाएगा। उसके बाद जम्मू होते हुए देहरादून में प्रवेश होगी।

विज्ञापन

सहसपुर में उनका स्वागत विधायक सहदेव सिंह पुंडीर करेंगे। 15 अक्तूबर को युद्ध स्मारक में रैली का स्वागत स्थानीय सैनिक संगठन, उत्तराखंड के प्रमुख नेता व छात्र करेंगे। इस दौरान दिल्ली से आया वायुसेना का विशेष बैंड शहीदों की स्मृति में प्रस्तुति देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...रामलीला:  सीएम के काफिले में चालक है ताड़का, देहरादून सचिवालय में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं रावण, ये भी खास किरदार

रैली 16 अक्तूबर की सुबह आगरा और लखनऊ होते हुए गुवाहाटी और तवांग के लिए रवाना होगी। रैली में वायुसेना के अखिल भारतीय एडवेंचर सेल के इंचार्ज और देहरादून निवासी ग्रुप कैप्टन नमित रावत भी शामिल हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed