फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   APS No. 1 Roorkee wins basketball tournament

Roorkee News: एपीएस नंबर-1 रुड़की ने जीता बास्केटबॉल टूर्नामेंट

Sun, 23 Aug 2026 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
APS No. 1 Roorkee wins basketball tournament
बंगाल सैपर्स इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रुड़की में सेंट्रल कमांड इंटर एपीएस क्लस्टर-7 बास्केटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर-1 रुड़की की प्रधानाचार्या ऋतु डोगरा की देखरेख में संपन्न हुई। बालक वर्ग के इस रोमांचक मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर-1 रुड़की और एपीएस बीरपुर की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
विज्ञापन


मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर-1 रुड़की ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 अंक हासिल किए और दो अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। एपीएस बीरपुर की टीम ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 33 अंक बनाए। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर फुर्ती, बेहतर तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन


मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे और उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर-2 के प्रधानाचार्य संदीप पंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या ऋतु डोगरा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और खेल भावना ने प्रतियोगिता को यादगार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed