फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   15 roads in the district to soon be pothole-free; tenders issued

Roorkee News: जिले के 15 मार्ग जल्द होंगे गड्ढामुक्त, टेंडर जारी

Sun, 23 Aug 2026 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
15 roads in the district to soon be pothole-free; tenders issued
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रांतीय खंड हरिद्वार ने जिले की विभिन्न सड़कों और राज्य मार्गों की मरम्मत के लिए अल्पकालीन निविदाएं आमंत्रित की हैं। वार्षिक अनुरक्षण कार्यक्रम के तहत 15 सड़कों पर एसडीबीसी, बीसी और पीसी तकनीक से पैच मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने से खराब और क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति में सुधार होगा तथा लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बारिश के कारण जिले के विभिन्न मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ने त्वरित गति से सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पीडब्ल्यूडी ने शनिवार को टेंडर जारी कर दिए हैं। निविदा सूचना में रोशनाबाद-कुड़कावाला-बिहारीगढ़ राज्य मार्ग, शाहपुर-भोगपुर-निरंजनपुर-रायसी मार्ग, सराय सुभाषगढ़-ऐथल-बसेड़ी खादर मार्ग, ज्वालापुर-सराय-एक्कड़ बहादरपुर जट-अंबूवाला-धनपुरा राज्य मार्ग, पिरान कलियर-सोहलपुर मुजाहिदपुर-सत्तीवाला-कुड़कावाला मार्ग, फतेहपुर-खेड़ी शिकोहपुर-सिकरोड़ा-बेलकी हद्दीवाला मार्ग और गैंडीखाता-लालढांग मुख्य जिला मार्ग को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा भगवानपुर, धनौरी, रोहालकी, बहादराबाद तथा बीएचईएल औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े मार्गों की भी मरम्मत कराई जाएगी। टेंडर 24 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक निर्माण खंड रुड़की से प्राप्त किए जा सकेंगे। तीन सितंबर तक इन्हें जमा किया जा सकेगा। इसके बाद शाम को टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed