फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   32 mm of rainfall; waterlogging in low-lying areas

Roorkee News: 32 मिलीमीटर बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी

Sun, 23 Aug 2026 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
32 mm of rainfall; waterlogging in low-lying areas
शहर में हुई 32 मिलीमीटर बारिश के बाद कई क्षेत्रों में जलभराव हुआ। शनिवार तड़के हुई बारिश से सड़कें और गलियां पानी से लबालब हो गईं जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कृष्णानगर समेत कई निचले इलाकों में पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

बारिश के कारण प्रमुख मार्गों पर भी जलभराव देखने को मिला। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर आ जाने से स्थिति और गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की से मध्यम बारिश में भी जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल जाती है। हालांकि बारिश रुकने के बाद जल निकासी होने से कुछ क्षेत्रों में पानी कम हो गया लेकिन कृष्णानगर, सलेमपुर, रामनगर, पनियाला रोड समेत अन्य निचले इलाकों में देर तक जलभराव बना रहा। लोगों ने नगर निगम से जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed