फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Furniture artisan murdered by slitting his throat

Roorkee News: फर्नीचर कारीगर की गला रेतकर हत्या

Mon, 27 Oct 2025 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Furniture artisan murdered by slitting his throat
शहर में सोमवार शाम गन्ने के खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के आशु (20) पुत्र इसरार के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का आशु (20) पुत्र इसरार मूल रूप से रामपुर का रहने वाला था। वो देहरादून में फर्नीचर का काम करता था। रविवार को वह काम से घर लौटा था और कुछ वक्त परिवार के साथ बिताने के बाद शाम को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। परिवार के लोगों ने आशु की काफी तलाश की लेकिन रातभर उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन




सोमवार शाम करीब छह बजे एक पेट्रोल पंप के पास लोगाें ने गन्ने के खेत में शव पड़ा देखा। युवक का गला रेता गया था। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल के आसपास इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की देर रात तक पीड़ित परिवार के घर और पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लोगों की भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि 20 वर्षीय आशु निवासी रामपुर की गला रेतकर हत्या की गई है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, परिजनों कहना है कि उसके आशु के साथ किसी की रंजिश के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे में यह समझ पाना मुश्किल हो रहा है कि किसने उसकी इस तरह निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed