फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Vegetables and fruits are Being cooked by chemical in Mandi

रुड़की: मंडी में केमिकल से पकाए जा रहे सब्जी और फल, ऐसे करें पहचान और ये बरतें सावधानी

Sun, 04 Oct 2020 11:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
Roorkee: Vegetables and fruits are Being cooked  by chemical in Mandi
कैमिकल से पकाए जा रहे फल - फोटो : अमर उजाला

रुड़की मंडी में फलों को केमिकल से पकाने की शिकायत पर शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल ने छापा मारा। आठ-दस आढ़तियों की दुकानों की जांच में कार्बाइड की दस से अधिक पुड़िया और कुछ फ्रूट राइजनिंग गैस की बोतलें मिलीं। जेएम ने इन्हें जब्त करने के साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को सौंपकर लैब में जांच के लिए भेजने को कहा है।

विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल ने बताया कि कई दिनों से मंडी में फल और सब्जियों को पकाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल करने की शिकायत मिल रही थी। शनिवार को नवीन मंडी पहुंचकर कई दुकानों का निरीक्षण किया गया। दुकानों में कार्बाइड की दस से अधिक पुड़िया बरामद हुई है। इसके अलावा कुछ फ्रूट राइजनिंग गैस की बोतलें भी मिली हैं।
विज्ञापन



इनसे केले को पकाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान मंडी में खलबली मच गई। जेएम ने बताया कि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इस आशंका के चलते बरामद पुड़िया और बोतल को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को जांच कराकर रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केमिकल से पके फलों की पहचान

- कृत्रिम रूप से पके फलों में धब्बा और अप्राकृतिक चमकीला रंग होता है। 
- कार्बाइड से पके फल का रंग तीन दिन के भीतर पीले से काला होने लगता है।
- कार्बाइड से पकाए फल का स्वाद बीच में मीठा, लेकिन किनारे में कच्चा होता है।

बिना धोए फलों का सेवन बिगाड़ सकता है सेहत 
विनय विशाल नर्सिंग होम के डॉक्टर विनय कुमार गुप्ता का कहना है कि केमिकल से पके फलों को साफ पानी में बिना साफ किए सेवन करने से गले में खरास, पेट या आंतों में जलन के साथ बार-बार अचानक से उल्टी-दस्त की शिकायत होती है। कुछ लोगों में स्किन इंफेक्शन के साथ कमजोरी का अहसास भी होता है। इसका मस्तिष्क पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed