फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fraud on the pretext of expiry of debit card validity

Roorkee News: डेबिट कार्ड की वैधता समाप्त होने का झांसा देकर ठगी

Sat, 09 Sep 2023 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fraud on the pretext of expiry of debit card validity
साइबर ठग ने सब्जी विक्रेता के खाते से 16 हजार उड़ाए, शुक्रवार सुबह आई थी कॉल
विज्ञापन


साइबर ठगों ने डेबिट कार्ड की वैधता समाप्त होने का झांसा देकर एक सब्जी विक्रेता के खाते से हजारों की रकम साफ कर दी। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली रोड निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी विक्रेता है। उसने दिल्ली रोड पर दुकान खोल रखी है। साथ ही वह आसपास के क्षेत्र में लगने वाले पीठ बाजार में भी सब्जी बेचने जाता है। शुक्रवार सुबह वह भगवानपुर में लगने वाले पीठ बाजार में गया था। इस बीच उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह बैंक कर्मचारी है।
विज्ञापन




साथ ही बताया कि उनके डेबिट कार्ड की वैधता समाप्त हो गई। नए कार्ड के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी। इस पर कॉल करने वाले को मुकेश ने बताया कि वह ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं जानता है। इस पर कॉल करने वाले ने बताया कि बैंक की ओर से एक लिंक भेजा जा रहा है। उसे खोलकर कुछ औपचारिकता पूरी करनी होगी। कुछ देर बाद एक लिंक आया। उसने लिंक खोलकर देखा तो कुछ नहीं दिखा। कुछ देर बाद खाते से 16 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। उसने उस नंबर पर कॉल की तो वह बंद आया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed