{"_id":"6903ab417d1c65205e0b2ff0","slug":"fraud-of-rs-580-lakh-from-retired-army-personnel-roorkee-news-c-5-1-drn1027-823191-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी से 5.80 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी से 5.80 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
प्लाॅट के नाम पर सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उप निरीक्षक आनंद मेहरा को मुकदमे की जांच मिली है।
रुड़की कोतवाली को इमामबाड़ा गली इमली रोड निवासी अब्दुर रहीम ने बताया कि वह सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी हैं। 2008 में उन्होंने अपने क्षेत्र में ही 600 वर्गफीट का प्लाॅट पसंद किया था। प्लाॅट पसंद आने पर उन्होंने आयूब और चांद बीबी निवासी जमॉ वाली गली इमली रोड माहीग्रान को 5.80 लाख रुपये दिए थे।
आरोप है कि तभी से उनकी रकम वापस नहीं की गई है। इस बीच उन्हें पता चला कि उक्त प्लाॅट को फिर से बचाया जा रहा है। अब तक न तो उन्हें पैसे वापस मिले हैं और न ही प्लॉट की रजिस्ट्री उनके नाम की गई है। पीड़ित ने बताया कि विरोध करने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाती है। इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय ने बताया कि आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।