फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fraud is being done in the name of health department

अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग के नाम पर हो रही ठगी, शिविर के नाम पर वसूले पैसे

Thu, 27 Nov 2025 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Thu, 27 Nov 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
Fraud is being done in the name of health department
विभाग की ओर से शिविर के नाम पर पैसे लेकर पर्ची काट रहे ठग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग के नाम पर हो रही ठगी, शिविर के नाम पर वसूले पैसे
खानपुर। क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच के नाम पर ठगी का खेल सामने आया है। अज्ञात लोग घर-घर जाकर दावा कर रहे हैं कि स्वास्थ्य विभाग गांवों में शिविर लगाकर रक्त, शुगर व अन्य जांच करेगा। इसके लिए 100-200 रुपये कैश लेकर पर्ची काटी जा रही है। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे किसी अभियान से साफ इन्कार किया है।
एक सप्ताह से चल रही इस गतिविधि पर ग्रामीणों को संदेह हुआ तो उन्होंने पूछताछ में परिचयपत्र मांगा, लेकिन आरोपी गोलमोल जवाब देकर भाग निकले। शिकायत खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. कुंदन सिंह तक पहुंची। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग की ओर से ऐसा कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा जिसमें पैसे लेकर जांच की जाए। वहीं, सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की अधिकांश जांच निशुल्क होती हैं और लोगों को ऐसे ठगों से सावधान रहने की अपील की।
विज्ञापन

-----------
केस -1
1. खानपुर क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव निवासी विनोद कुमार के घर सोमवार को तीन लोग बेरोक-टोक सीधे अंदर घुस गए। उनके परिजनों से स्वास्थ्य जांच के नाम पर पैसों की मांग करने लगे। परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने जानकारी करनी चाही तो वह गोलमोल जवाब देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
केस - 2


चंद्रपुरी गांव निवासी कुश कुमार के घर दो युवकों बुधवार को पहुंचे और शिविर में जांच के नाम पर पैसे जमा करने की बात कही। जब परिजनों ने खानपुर के सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ. कुंदन सिंह की सलाह पर युवकों से परिचयपत्र मांगने की बात कही तो दोनों युवक वहां से लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed