{"_id":"67aa3d5ea55328af0b0d1eda","slug":"four-youths-arrested-for-firing-on-farmer-roorkee-news-c-5-1-drn1027-616311-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: किसान पर फायरिंग के मामले में चार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: किसान पर फायरिंग के मामले में चार युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार और एक तमंचा भी बरामद किया है। साथ ही चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। घटना में शामिल अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित न्यू आदर्शनगर निवासी सुनील कुमार ने 30 जनवरी को तहरीर देकर बताया था कि वह बेलड़ा गांव के पास अपने खेतों पर गए थे। इस बीच उनकी कार सवार युवकों से साइड मारने पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद युवक मौके से चले गए थे। कुछ देर बाद वह बेलड़ी गांव के पास हाईवे किनारे खड़े थे। इस बीच कार सवार युवक वापस आए और फिर से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी थी।
विरोध करने पर युवकों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर दी थी। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ से 10 अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया था। साथ ही युवकों की तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि रविवार की देर शाम परिक्षित उर्फ मोहित निवासी गांव खुब्बनपुर, भगवानपुर, हर्ष चैधरी उर्फ छांगा निवासी गांव सिढोली, थाना नकुड़ जिला सहारनपुर हाल टोल प्लाजा के पास भगवानपुर, आदित्य राणा निवासी गांव शाहपुर, भगवानपुर और सचेत निवासी महाड़ी चौकी खुब्बनपुर, भगवानपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
चारों के पास से घटना में प्रयुक्त कार, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। साथ ही चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि रितिक, आकाश निवासी शाहपुर, भगवानपुर, अभिषेक सरदार निवासी मुसलमानों वाली वाली, भगवानपुर और दिव्यांश राणा निवासी कांटेवाली गली, भगवानपुर की तलाश की जा रही है।