फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Four people died in the district, including three in Roorkee.

Roorkee News: रुड़की में तीन समेत जिले में चार लोगों ने दम तोड़ा

Thu, 12 Oct 2023 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four people died in the district, including three in Roorkee.
बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को बुखार से पीड़ित तीन और लोगों की मौत हो गई। इसमें नगर निगम के पार्षद के भाई, एक कारोबारी और एक महिला शामिल हैं। तीनों का देहरादून के अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहीं पथरी के एक युवक ने भी दम तोड़ दिया है। क्षेत्र में बुखार और डेंगू से मरने वाली की संख्या अब 29 हो गई है।
विज्ञापन


पार्षद मोहसिन अल्वी के छोटे भाई तहसीन अल्वी को कुछ दिन पहले बुखार हुआ था। इसके बाद उनके फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया था। इसके चलते चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था। उन्हें निमोनिया बताया गया था। देहरादून के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
विज्ञापन




इसके अलावा रामनगर निवासी व कारोबारी अनिल नवानी भी बुखार की चपेट में आ गए थे। उन्हें पहले एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर देहरादून के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है। वहीं शहर के धोबियो वाला मोहल्ला निवासी एक महिला को भी बुखार हो गया था। उसे गणेशपुर स्थित एक अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


39 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि



डेंगू का प्रकोप जारी है। बुधवार को डेंगू के 39 मामले सामने आए हैं। इनमें से 11 मरीजों की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई है।

जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि डेंगू की एलाइजा जांच में पॉजिटिव आने वाले मरीज भारत नगर, मिलाप नगर, रामनगर, सुभाष नगर, कलियर, जलालपुर, इब्राहिमपुर, लाठरेदवा और खजूरी के रहने वाले हैं। वहीं सिविल अस्पताल रुड़की में बुखार पीड़ित मरीजों की काफी भीड़ रही। अस्पताल ने 30 मरीजों की डेंगू रैपिड जांच कराई थी। इसमें आठ मरीजों की रैपिड जांच पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 20 बुखार पीड़ित मरीज निजी अस्पताल में पॉजिटिव आए हैं। उधर, सिविल अस्पताल रुड़की के डेंगू वार्ड में बुधवार को तीन मरीजों को भर्ती कराया गया है। एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed