{"_id":"69b9a1cc94889d407d024127","slug":"four-named-in-gang-rape-case-after-drugging-woman-roorkee-news-c-5-1-drn1027-924369-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म में चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म में चार नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को नशीला पदार्थ मिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगालने के अलावा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कुछ संदिग्ध फोन नंबरों को भी पुलिस ट्रेस करने में लगी है।
मंगलौर क्षेत्र की एक किशोरी ने बताया था कि वह 13 जनवरी को थाना भगवानपुर क्षेत्र के एक कैफे में गई थी। वहां दानिश मलिक निवासी छिदबना सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर बातचीत के दौरान कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया था। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बदहवास हो गई थी। इसके बाद दानिश, शोएब, अमन और आजम निवासी मंगलौर ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए थे। बदहवास हालत में वह अपने घर पहुंची तो परिवार को घटना के संबंध में जानकारी दी थी। वरिष्ठ उप निरीक्षक अंकुर शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।