फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Four demonstrations to make Roorkee a district

रुड़की को जिला बनाने की मांग फिर उठी, चार को होगा धरना प्रदर्शन

Wed, 31 Mar 2021 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Four demonstrations to make Roorkee a district
लोकतांत्रिक जनमोर्चा (लोजमो) की ओर से ‘रुड़की को जिला बनाओ’ सहित कई मांगों के समर्थन में चार अप्रैल को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन को दोनों कोर्ट के अधिवक्ताओं ने लोजमो को समर्थन का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

लोकतांत्रिक जनमोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी ने बुधवार को लोजमो से जुड़े अधिवक्ताओं को लेकर दोनों पुरानी तहसील और रामनगर कोर्ट अधिवक्ताओं से संपर्क कर रुड़की जिला बनाओ सहित कई मांगों को लेकर दिए जा रहे धरना-प्रदर्शन का समर्थन किए जाने की अपील की। रुड़की को जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर उत्तराखंड बार काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य राव मुनफैत अली एडवोकेट, उत्तराखंड बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन चौधरी सुखपाल सिंह एडवोकेट, रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोमर, वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी धीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमदत्त गोदियाल, वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक व वरिष्ठ अधिवक्ता फरमान त्यागी ने कहा कि लोकतांत्रिक जनमोर्चा 15 वर्षों से रुड़की जिला बनाने की मांग को जोर शोर से उठाता आ रहा है। जन भावनाओं से जुड़ी मांग का अधिवक्ता समाज समर्थन करता है। सभी अधिवक्ताओं ने मोर्चा संयोजक सुभाष सैनी को धरने में भरपूर समर्थन का भरोसा दिलाया। समर्थन देने वालों में लोजमो महिला मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट सरिता सैनी, प्रियंका माहेश्वरी, सुरेश माहेश्वरी, प्रेम सिंह सैनी, अनिल पुंडीर, पंकज सिंघल, रमेश चंद सैनी, संदीप यादव, उदयवीर सिंह यादव, नईम सिद्दीकी, फरमान त्यागी एडवोकेट, शिव शरण नाथ शर्मा एडवोकेट, फखरुद्दीन, चंद्रमान सिंह सैनी ,ममता त्यागी एडवोकेट, धीरज प्रताप सिंह, चौधरी कल्याण सिंह, गजे सिंह सैनी, अश्वनी सैनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed